Ad

Radish farming

मार्च माह में बागवानी फसलों में किये जाने वाले आवश्यक कार्य

मार्च माह में बागवानी फसलों में किये जाने वाले आवश्यक कार्य

किसानों द्वारा बीज वाली सब्जियों पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। किसानों द्वारा सब्जियों में चेपा की निगरानी करते रहना चाहिए। यदि चेपा से फसल ग्रसित है तो इसको नियंत्रित करने के लिए 25 मिली इमेडाक्लोप्रिड को प्रति लीटर पानी में मिलाकर, आसमान साफ़ होने पर छिड़काव करें। पके फलों की तुड़ाई छिड़काव के तुरंत बाद न करें। पके फलों की तुड़ाई कम से कम 1 सप्ताह बाद करें। 

1. कद्दूवर्गीय सब्जियों की बुवाई भी इस माह में की जाती है। कद्दूवर्गीय सब्जियाँ जैसे खीरा, लौकी, करेला, तोरी, चप्पन कद्दू, पेठा, तरबूज और खरबूजा है। इन सभी सब्जियों की भी अलग अलग किस्में है। 

  • खीरा - जापानीज लोंग ग्रीन, पूसा उदय,पोइंसेटऔर पूसा संयोग। 
  • लौकी - पूसा सन्देश, पूसा हाइब्रिड, पूसा नवीन, पूसा समृद्धि, पूसा संतुष्टी और पीएसपीएल।
  • करेला - पूसा दो मौसमी ,पूसा विशेष पूसा हाइब्रिड। 
  • चिकनी तोरी - पूसा स्नेहा, पूसा सुप्रिया। 
  • चप्पन कद्दू - ऑस्ट्रेलियन ग्रीन, पैटी पेन, पूसा अलंकार। 
  • खरबूजा - हरा मधु,पंजाब सुनहरी,दुर्गापुरा मधु,लखनऊ सफेदा और पंजाब संकर। 

ये भी पढ़ें: क्यों है मार्च का महीना, सब्जियों का खजाना : पूरा ब्यौरा ( Vegetables to Sow in the Month of March in Hindi)

2. भिन्डी और लोबिया की बुवाई भी इसी समय की जाती है। भिन्डी की अगेती बुवाई के लिए ए-4 और परभनी क्रांति जैसी किस्मों को अपनाया जा सकता है। लोबिया की उन्नत किस्में पूसा कोमल, पूसा सुकोमल और पूसा फागुनी जैसी किस्मों की बुवाई की जा सकती है। दोनों फसलों के बीज उपचार के लिए 2 ग्राम थीरम या केपटान से 1 किलोग्राम बीज को उपचारित करें। 

3. इस वक्त प्याज की फसल में हल्की सिंचाई करे। प्याज की फसल की इस अवस्था में किसी खाद और उर्वरक का उपयोग न करें। उर्वरक देने से केवल प्याज के वानस्पतिक भाग की वृद्धि होगी ना की प्याज की, इसकी गाँठ में कम वृद्धि होती है। थ्रिप्स के आक्रमण की निरंतर निगरानी रखे। थ्रिप्स कीट लगने पर 2 ग्राम कार्बारिल को 4 लीटर पानी में किसी चिपकने पदार्थ जैसे टीपोल की 1 ग्राम मात्रा को मिलाकर छिड़काव करें। लेकिन छिड़काव करते वक्त ध्यान रखे मौसम साफ होना चाहिए। 

4. गर्मियों के मौसम में होने वाली मूली की बुवाई के लिए यह माह अच्छा है। मूली की सीधी बुवाई के लिए तापमान भी अनुकूल है। इस मौसम में बीजों का अंकुरण अच्छा होता है। मूली की बुवाई के लिए बीज किसी प्रमाणित स्रोत से ही प्राप्त करें। 

5. लहसुन की फसल में इस वक्त ब्लोच रोग अथवा कीटों का भी आक्रमण हो सकता है। इससे बचने के लिए 2 ग्राम मेंकोजेब को 1 ग्राम टीपोल आदि के साथ मिलाकर छिड़काव करें। 

ये भी पढ़ें: सेहत के लिए लाभकारी लहसुन फसल की विस्तृत जानकारी

6. इस मौसम में बैगन की फसल में फली छेदक कीट को नियंत्रित करने के लिए किसान इस कीट से ग्रस्त पौधों को एकट्ठा करके जला दे। यदि इस कीट का प्रकोप ज्यादा है तो 1 मिली स्पिनोसेड को 4 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव कर दे। टमाटर की खेती में होने वाले फली छेदक कीटों को नियंत्रित करने के लिए इस उपाय को किया जा सकता है।

उद्यान 

इस माह में आम की खेती में किसी भी प्रकार के कीटनाशी का उपयोग ना करें। लेकिन आम के भुनगे का अत्यधिक प्रकोप होने पर 0.5 % मोनोक्रोटोफॉस के घोल का छिड़काव किया जा सकता है। आम में खर्रा रोग के प्रकोप होने पर 0.5 % डिनोकैप के घोल का छिड़काव किया जा सकता है। 

अंगूर, आड़ू और आलूबुखारा जैसे फलों में नमी की कमी होने पर सिंचाई करें। साथ ही मौसम को ध्यान में रखते हुए गेंदे की तैयार पौध की रोपाई करें। गेंदे की रोपाई करने से पहले खेत में खाद की उचित मात्रा डाले। गेंदे की रोपाई खेत में उचित नमी होने पर ही करें। खरपतवारो को खेत में उगने ना दे। समय समय पर खेत की नराई , गुड़ाई करते रहना चाहिए। 

मूली की सफल खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मूली की सफल खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

मूली की फसल बीज बुवाई के 1 महीने की समयावधि में पककर तैयार हो जाती है। सलाद में एक विशेष स्थान रखने वाली मूली सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद और अहम महत्व रखती है। 

मूली की खेती हर जगह काफी आसानी से की जा सकती है। बतादें, कि मूली अधिक तापमान के प्रति सहनशील है, किन्तु सुगंध विन्यास और आकार के लिए ठंडी जलवायु की आवश्यकता होती है। 

क्योंकि, तापमान ज्यादा होने की वजह से जड़ें कठोर और चरपरी हो जाती हैं। मूली की सफल खेती के लिए 10-15 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे अच्छा माना गया है। 

आज के वक्त में यह कहना कि सही नहीं होगा कि मूली केवल इसी मौसम में लगाई जाती है या लगाई जानी चाहिए। क्योंकि, मूली की उपलब्धता सर्दी, गर्मी और बरसात हर सीजन में बरकरार होती है।

मूली की खेती के लिए भूमि की तैयारी  

मूली की बेहतरीन पैदावार पाने के लिए रेतीली दोमट और दोमट मृदा ज्यादा उपयुक्त रहती है। मटियार भूमि मूली की फसल उत्पादकता के लिए अनुकूल नहीं होती है। 

क्योंकि, इसमें जड़ों का सही से विकास नहीं हो पाता है। बीज उत्पादन के लिए ऐसी जमीन का चुनाव करना चाहिए, जिसमें पानी के निकास की बेहतरीन व्यवस्था हो और फसल के लिए प्रर्याप्त मात्रा में जैविक पदार्थ उपलब्ध हो। 

मृदा गहराई तक हल्की, भुरभुरी व कठोर परतों से मुक्त होनी चाहिए। उसी खेत का चुनाव करें जिसमें विगत एक साल में बोई जाने वाली किस्म के अतिरिक्त कोई दूसरी किस्म बीज उत्पादन के लिए ना उगाई गई हो। 

ये भी पढ़े: परती खेत में करें इन सब्जियों की बुवाई, होगी अच्छी कमाई

किसान भाई 5-6 जुताई कर खेत को बेहतर तरीके से तैयार करलें। मूली के लिए गहरी जुताई की आवश्यकता होती है। क्योंकि, इसकी जड़ें जमीन में गहरी हो जाती हैं। 

गहरी जुताई के लिए ट्रेक्टर या मृदा पलटने वाले हल से जुताई करें। इसके बाद दो बार कल्टीवेटर चलाएं, जुताई के बाद पाटा जरूर लगाएं।

मूली की फसल की बुवाई 

मूली एक ऐसी फसल है, जिसको वर्ष भर उगाया जा सकता है। फिर भी व्यवसायिक स्तर पर इसे मैदानों में सितंबर से जनवरी तक और पहाड़ों में मार्च से अगस्त तक बिजाई की जाती है। 

बतादें, कि साल भर मूली उगाने के लिए इसकी प्रजातियों के मुताबिक, उनकी बुवाई के समय का चयन किया जाता है। जैसे कि मूली की पूसा रश्मि पूसा हिमानी की बुवाई का समय मध्य सितम्बर है तथा जापानी सफेद एवं व्हाईट आइसीकिल किस्म की बुवाई का समय मध्य अक्टूबर है। 

वहीं, पूसा चैत्की की बुवाई मार्च के आखिरी समय में करते हैं और पूसा देशी किस्म कि बुवाई अगस्त माह के बीच में की जाती है। 

मूली की खेती के लिए खाद एवं उर्वरक प्रबंधन 

मूली की शानदार पैदावार लेने के लिये खेत में 15 से 20 टन गोबर की सड़ी खाद बुवाई के 15 दिन पूर्व खेत में डाल देनी चाहिए। इसके अलावा 80 से 100 किग्रा नत्रजन, 40-60 किग्रा फास्फोरस और 80-90 किग्रा पोटाश प्रति हेक्टेयर की जरूरत पड़ती है। 

ये भी पढ़े: किसान भाई सेहत के लिए फायदेमंद काली मूली की खेती से अच्छी आमदनी कर सकते हैं

नत्रजन की आधी मात्रा तथा फास्फोरस और पोटाश की पूरी मात्रा अंतिम जुताई के वक्त ही डाल देनी चाहिए। वहीं, बचे हुए आधे नत्रजन को दो बार में देना अत्यंत लाभकारी होता है। 

मूली की फसल में सिंचाई प्रबंधन   

वर्षा ऋतू की फसल में सिंचाई की कोई आवश्यकता नहीं है। परंतु, गर्मी वाली फसल में 4-5 दिन के अंदर सिंचाई करें। वहीं, सर्दी वाली फसल में 10 से 15 दिन के समयांतराल पर सिंचाई करनी चाहिए। 

मूली की उन्नत किस्में इस प्रकार हैं ? 

बतादें, कि फसलों व सब्जियों की भाँति मूली की उत्तम उपज के लिए बीज का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण होता है। इसलिए किसान मूली के बीज का बहुत सोच समझकर चयन करें। 

मूली की उन्नत किस्मों में पंजाब सफेद, रैपिड रेड, व्हाइट टिप, पूसा हिमानी, पूसा चेतवी, पूसा रेशमी और हिसार मूली नं. 1 आदि प्रमुख किस्में हैं। पूसा चेतवी जहां मध्यम आकार की सफेद चिकनी मुलायम जड़ वाली है, वहीं यह अत्यधिक तापमान वाले समय के लिए भी अधिक अनुकूल पाई गई है। 

इसी प्रकार पूसा रेशमी भी काफी ज्यादा उपयुक्त है। साथ ही, अगेती किस्म के तोर पर अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार अन्य किस्में भी अपना विशेष महत्व रखती हैं और हर जगह, हर समय लगाई जा सकती हैं। 

मूली की फसल में लगने वाले रोग एवं प्रबंधन

मूली की फसल को एफिड, सरसों की मक्खी, पत्ती काटने वाली सूंडी ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसकी रोकथाम के लिए देसी गाय का मूत्र 5 लीटर लेकर 15 ग्राम के आकार के बराबर हींग लेकर पीस कर बेहतरीन ढ़ंग से मिलाकर घोल बनाना चाहिए प्रति 2 ली. पम्प के द्वारा तर-बतर कर छिड़काव करें।

ये भी पढ़े: मूली की फसल को प्रभावित करने वाले रोग एवं उनकी रोकथाम

सफेद गेरुआ रोग: इसमें पत्ती के निचले स्तर पर सफेद फफोले बन जाते है।

रोकथाम: रिडोमिल एम. जेड..78 नामक फफूंदी नाशक को 2-2.5 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।

सफेद किट्ट: पत्तियों की निचली सतह पर सफेद पाउडर जैसे धब्बे दिखाई देते हैं। 

रोकथाम: बीज को बोने से पहले अच्छी तरीके से शोधित कर लेना चाहिए. बाविस्टीन, प्रोपीकोनाजोल 1.5-2 मिली. प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए। 

झुलसा रोग: इस रोग में पत्तियों पर गोल.गोल छल्ले के रूप में धब्बे दिखाई पड़ते हैं।

रोकथाम: बीज को बाविस्टीन 1 से 2 ग्राम प्रति किग्रा बीज की दर से सूचित करना चाहिए. मैंकोजेब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिए।

मूली की फसल को प्रभावित करने वाले रोग एवं उनकी रोकथाम

मूली की फसल को प्रभावित करने वाले रोग एवं उनकी रोकथाम

मूली का सेवन भारत के सभी हिस्सों में किया जाता है। आज हम आपको इसमें होने वाले रोगों के बचाव के बारे में बताते हैं। भारत के हर हिस्से में मूली की खेती की जाती है। इसकी खेती के लिए रेतीली भुरभुरी मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है। मूली में विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीश्यिम और कैल्सियम भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। इसकी खेती के लिए मिट्टी की पीएच वैल्यू 6 से 8 के मध्य होनी चाहिए। आज हम आपको इसमें लगने वाले रोग एवं उनसे बचाव के विषय में आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

बालदार सुंडी

यह रोग मूली में शुरुआत की अवस्था में ही लग जाता है। बालदार सुंडी रोग पौधों को पूरी तरह से खा जाता है। यह कीट पत्तियों सहित पूरी फसल का नुकसान कर देते हैं, जिससे पौधे अपना भोजन सूर्य के प्रकाश से ग्रहण नहीं कर पाते हैं। इसके बचाव के लिए क्विनालफॉस उर्वरक का उपयोग किया जाता है। यह भी पढ़ें:
कपास की फसल को गुलाबी सुंडी से बचाने के लिए किसान कर रहे हैं इस तकनीकी का प्रयोग

ह्वाइट रस्ट

इस प्रकार के कीट आकार में बेहद छोटे होते हैं। यह मूली के पत्तियों पर लगते हैं। यह कीट पत्तियों का रस चूसकर उसको पीले रंग का कर देते हैं। इस किस्म का रोग इस बदलते जलवायु परिवर्तन की वजह से ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे संरक्षण के लिए आप मैलाथियान उर्वरक की उचित मात्रा का छिड़काव मूली के पौधों पर कर सकते हैं।

झुलसा रोग

यह मौसम के मुताबिक लगने वाला रोग है। मूली में यह रोग जनवरी और मार्च महीने के मध्य लगता है। झुलसा रोग लगने से पौधों की पत्तियों पर काले रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। साथ ही, मूली का रंग भी काला पड़ जाता है। इससे बचाव के लिए मैन्कोजेब तथा कैप्टन दवा का उचित मात्रा मे जल के घोल के साथ छिड़काव करने से इस रोग को रोका जा सकता है। यह भी पढ़ें: किसान भाई सेहत के लिए फायदेमंद काली मूली की खेती से अच्छी आमदनी कर सकते हैं

काली भुंडी रोग

यह भी पत्तियों में लगने वाला एक कवक रोग है। इसमें पौधों की पत्तियों में पानी कमी होने की वजह से यह सूख सी जाती हैं। यदि यह रोग अन्य मूली में लगता है, तो यह पूरी फसल में फैल जाता है। किसान को बहुत बड़ा नुकसान हो जाता है। इस रोग से पौधों को बचाने के लिए आप इसके लक्षण दिखते ही 6 से 10 दिन के समयांतराल पर मैलाथियान की उचित मात्रा का छिड़काव कर सकते हैं। उपरोक्त में यह सब मूली की फसल में लगने वाले प्रमुख रोग हैं। इन रोगों की वजह से किसानों को काफी हानि का सामना करना पड़ता है।